राज्यसभा में राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, याचिका समिति के बने नए अध्यक्ष
Raghav Chadha Receives Major Responsibility
चंडीगढ़। Raghav Chadha Receives Major Responsibility, हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राघव चड्ढा को राज्यसभा की प्रतिष्ठित याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के स्थान पर हाल ही में कार्यभार संभालने वाले नए सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
20 मई से प्रभावी हुआ पुनर्गठन
राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस समिति का पुनर्गठन 20 मई 2026 से प्रभावी माना गया है। सभापति ने उच्च सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया है, जिसकी कमान अब राघव चड्ढा के हाथों में होगी।

राघव चड्ढा ने छोड़ी थी AAP
गौरतलब है कि पिछले महीने (अप्रैल 2026 में) ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मतभेदों के चलते 'आप' से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे 'आप' के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ दलबदल कानून से बचते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे।