जंतर-मंतर विवाद के बाद चर्चा में RAF अधिकारी सोनिया सहरावत, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मचा बवाल

जंतर-मंतर विवाद के बाद चर्चा में RAF अधिकारी सोनिया सहरावत, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मचा बवाल

1000268441

RAF officer Sonia Sehrawat in the spotlight following

नई दिल्ली: RAF officer Sonia Sehrawat in the spotlight following, सोनिया सहरावत जो रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की अधिकारी हैं, वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद चर्चा में है. 20 जुलाई के दिन हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सोनिया सहरावत की एक इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से उनका नाम सुर्खियों में है. उनकी इस स्टोरी में प्रदर्शनकारियों का अपमान करने की बात कही गई थी, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'खुद को तो ठीक कर नहीं सकते और देश को ठीक करना चाहते हैं' इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले थे. हालांकि बाद में पोस्ट हटा ली गई थी. सोनिया सहरावत कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद थीं. 

कौन हैं सोनिया सहरावत

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनिया सहरावत मूल रूप से हरियाणा से आती है. उन्होंने UPSC और CAPF की परीक्षा पास की थी. जिसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF में शामिल हुईं और यहां कानून-व्यवस्था को संभालने वाली विशेष विंग रैपिड एक्शन फोर्स RAF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में तैनात हैं. लेकिन इसके अलावा उनकी एक पहचान यह भी है कि वह लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं.  इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी फिटनेस, देशभक्ति और डांस रील्स पोस्ट करती हैं. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं. 

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद चर्चा में सोनिया सहरावत

सोनिया सहरावत 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन के दौरान मौजूद थी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनिया सहरावत के नेतृत्व में RAF की टुकड़ी तैनात थी. प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई और प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच भारी झड़प हुई थी. जिसमें सोनिया सहरावत खुद भी घायल हो गईं थी. हाथ में प्लास्टर वाली उनकी तस्वीर भी सामने आई थी. असली विवाद इस घटना के दो दिन बाद शुरू हुआ था. सोनिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की गई, जिसमें एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर थी. इस पर कैप्शन लिखा था 'वे खुद को ठीक नहीं कर सकते और देश को ठीक करना चाहते हैं'

प्रदर्शनकारियों के समूह के नाम और इस पोस्ट के समय को जोड़कर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं थी. विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने उनकी इस पोस्ट की निंदा की थी. बाद में पोस्ट हटा ली गई थी.