Punjabi Actor Vipin Joshi Dies in

पंजाबी एक्टर विपिन जोशी की सड़क हादसे में मौत, इंडस्ट्री में शोक

undefined

Punjabi Actor Vipin Joshi Dies in

पंजाबी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। उभरते अभिनेता विपिन जोशी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गांव भाई की पिशोर के निवासी थे और उन्होंने “मिट्टी ना फरोल जोगिया” सहित कई फिल्मों और एक दर्जन से अधिक गानों में काम किया था।

जानकारी के अनुसार विपिन जोशी अपने पैतृक गांव भाई की पिशोर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर गड्ढे की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।