लुधियाना में किसान संगठन का बड़ा ऐलान, लाडोवाल टोल प्लाजा चार घंटे रहेगा टोल फ्री

1000261493

Major announcement by farmers' organization in Ludhiana

लुधियाना। Major announcement by farmers' organization in Ludhiana, भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ने मंगलवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर चार घंटे तक टोल फ्री करने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना टोल शुल्क के निकाला जाएगा। इसको अलावा जिले के दूसरे टोल प्लाजा भी फ्री किए जाएंगे।

यह पंजाब सरकार की प्रस्तावित लैंड पूलिंग नीति, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में किया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार दोबारा ऐसी लैंड पूलिंग नीति लागू करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश की उपजाऊ कृषि भूमि कॉरपोरेट घरानों के हाथों में जाने का खतरा है।

उन्होंने सरकार से इस नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि यह नीति कृषि और किसानों के हितों के खिलाफ है। यूनियन ने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आने की भी मांग की है। किसान नेताओं का कहना है कि इस तरह के समझौते देश के किसानों, कृषि क्षेत्र और खाद्य सुरक्षा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

किसान संगठन ने लोगों से आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों को भी सूचित किया गया है कि निर्धारित समय के दौरान लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार का टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।