प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को जालंधर दौरे पर, कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत का करेंगे उद्घाटन

1000261492

Prime Minister Modi to visit Jalandhar on July 17

जालंधर। Prime Minister Modi to visit Jalandhar on July 17, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह महीने में दूसरी बार जालंधर आ रहे हैं। राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री के इस दौरे को भी आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। एक फरवरी के बाद प्रधानमंत्री अब 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही अमृतसर के छेहरटा से वाराणसी तक श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर नई चलाई जा रही ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री फरवरी में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर एक फरवरी को सचखंड डेरा बल्लां आए थे। वहां उन्होंने गद्दीनशीन संत श्री 1008 स्वामी निरंजन दास महाराज से मुलाकात की थी। उसी दौरान आदमपुर के सिविल एयरपोर्ट का नाम भी ‘गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट’ रखा गया था।

ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

अब एक बार फिर प्रधानमंत्री जालंधर आकर कैंट स्टेशन का उद्घाटन और गुरु रविदास के नाम पर चलाई जा रही ट्रेन की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर पार्टी के नेता उनके आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, नेता अपने स्तर पर तैयारियों में जुट चुके हैं। तैयारियां शुरू,

एसपीजी ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जालंधर छावनी स्टेशन पर लग रहे वाटरप्रूफ टेंट में पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से समारोह स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पंडाल व स्टेज गुजरात की फर्म तैयार कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग करके कुछ-कुछ स्थानों पर जाने के लिए आम लोगों की अभी से रोक लगा दी गई है। सोमवार को प्रबंधों व सुरक्षा का जायजा डीसी वरजीत सिंह वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जायजा भी लिया। प्रधानमंत्री दोपहर बाद जालंधर पहुंचेंगे, क्योंकि वह पहले जींद में हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडे देंगे।