केवल सिंह ढिल्लों व तरुण चुग ने श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व श्री राम तीर्थ में हुए नतमस्तक ।

c2408dd5-6764-4951-998a-3ddea60423c8

Kewal Singh Dhillon and Tarun Chugh paid obeisance

 [ कुमार सोनी ] अमृतसर, 18 जून : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्य प्रदेश से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुग अपने एक दिसवीय अमृतसर प्रवास के तहत गुरुनगरी  पहुंचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल जनसमूह ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में अमृतसर के भंडारी पुल पर बड़ी गर्मजोशी से ढोल-नगाड़ों तथा जयघोष के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरु के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारीयों ने जलियांवाला बाग़ में पहुँच कर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां से दोनो पदाधिकारी श्री दुर्ग्याणा मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दुर्ग्याणा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा केवल सिंह ढिल्लों व तरुण चुग को स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारी भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे, जहाँ उनका जोरदार स्वागत  भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर तथा भाजपा सीनियर सिटिजन सेल द्वारा स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यालय में स्थापित शहीद हरबंस लाल खन्ना जी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहाँ से दोनों पदाधिकारी हॉल बाज़ार के बाहर स्थित श्री गुरु रवि दास मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ संत रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर को दोनों पदाधिकारी कंपनी बाग़ स्थित महाराजा रणजीत सिंह को समर्पित बने पैनोरोमा पहुंचे, जहाँ उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह को पुष्पांजली अर्पित कर, पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की जनता को महाराजा रणजीत सिंह जैसा सुशासन देने का प्रण लिया। इसके उपरांत दोनों पदाधिकारी श्री राम तीर्थ नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्री वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश  उपाध्यक्ष व भाजपा अमृतसर प्रभारी के. डी. भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने प्रवास के दौरान केवल ढिल्लों ने संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर देश और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

केवल सिंह ढिल्लों ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अमृतसर के धार्मिक स्थलों में नतमस्तक होकर असीम शांति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन, इंसाफ तथा खुशहाली की भावना  को पुनर्सृजित और स्थापित करना है। शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का शासन लोग भलाई, धार्मिक सद्भावना, मजबूत प्रशासन तथा सुरक्षित समाज के रूप में जाना जाता था। उनकी विरासत हमें लोक सेवा, न्याय तथा सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। भाजपा पंजाब के लोगों के साथ मिलकर ऐसे ही पंजाब के निर्माण के लिए वचनबद्ध है, जो उन्नति, शांति व खुशहाली का प्रतीक हो। उन्होंने सभी को मिलकर ऐसे पंजाब के निर्माण में योगदान के लिए आगमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। तरुण चुग ने  पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों व गुरुद्वारे में मारे गए दंपति पर पाकिस्तान सरकार पर बरसते हुए कहा कि वह खुद तथा प्रदेश अध्यक्ष दोनों मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे और पाकिस्तान सरकार पर भी इस मामले में राजनीतिक दबाव बनाकर वहां रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जनता द्वारा दिए गए बहुमत के फतवे से भाजपा की सरकार बनेगी।