पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी; पल्स गिरने पर फोर्टिस में भर्ती थे, अब ठीक होने पर फिर एक्शन मोड में दिखेंगे

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह पिछले लगभग 7 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। आज जब छुट्टी होने पर सीएम मान अस्पताल से बाहर निकले तो उनका काफिला पहले से ही तैयार था और उन्हें लेने के लिए अधिकारी और तमाम सुरक्षा कर्मी मौके पर सक्रिय रहे। वहीं सीएम मान पैदल चलकर अपनी गाड़ी तक पहुंचे और गाड़ी में बैठने से पहले वहां मौजूद मीडिया और लोगों के सामने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

5 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे CM

4 सितंबर को अचानक भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद सीएम आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। लेकिन कोई सुधार न होने और पल्स रेट काफी नीचे गिरने के बाद 5 सितंबर रात 8 बजे के करीब उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद फोर्टिस की तरफ से सीएम का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाता रहा। जिसमें सीएम के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही गई। इस दौरान हरियाणा सीएम, पंजाब गवर्नर, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों-विधायकों व मुख्य सचिव और डीजीपी ने अस्पताल जाकर सीएम मान का हाल भी जाना था।

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

अब ठीक होने पर फिर एक्शन मोड में दिखेंगे

फिलहाल अब ठीक होने के बाद सीएम भगवंत मान एक बार फिर एक्शन मोड में दिखेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने अभी भी सीएम मान को एहतियात बरतने को कहा है और आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में ये भले ही हो सकता है कि सीएम भगवंत मान पंजाब में अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा न कर पाएं लेकिन वह लगातार मीटिंग कर अधिकारियों और मंत्रियों से अपडेट लेते रहेंगे। बता दें कि, तबीयत खराब होने से पहले सीएम मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। वह बाढ़ पीड़ितों से मिल उनका हालचाल जान रहे थे और उन्हें हौंसला बंधा रहे थे।

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment

CM Bhagwant Mann Discharged From Fortis Hospital After Treatment