दो अलग अलग मामलो में डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल पुलिस ने अवैध रूप देसी कट्टा रखने वाले एक्टिवा स्कूटर और गैस सिलेंडर चोरी के मामले में आरोपियों को किया काबू

District Crime Cell Police Arrested the Accused

District Crime Cell Police Arrested the Accused

रंजीत शम्मी चंडीगढ़: District Crime Cell Police Arrested the Accused: सैक्टर 24 स्थित डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल पुलिस ने अवैध रूप देसी कट्टा रखने वाले और एक्टिवा स्कूटर और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले दो आरोपियों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर कॉलोनी सैक्टर 38 निवासी देव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम बुधवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 स्थित कच्चा रास्ता के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान मामले को लेकर कई और भी अहम जानकारिया हासिल कर सकती है।

2. केस नंबर दो

डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल पुलिस ने एक्टिवा स्कूटर और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान खुडा लहौरा के रहने वाले 24 वर्षीय नंदन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि की सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम ने गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक्टिवा स्कूटर और गैस सिलेंडर बरामद किया है। जिसके खिलाफ थाना 17 में मामला दर्ज पाया गया है। पकड़े गए आरोपी ने एक्टिवा स्कूटर सैक्टर 22 से चोरी किया था।जबकि गैस सिलेंडर सैक्टर 16 से चोरी किया था।डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल ने दोनों मामलों को सुलझा लिया।