पंजाब में AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट; जालंधर से इस चर्चित नाम को टिकट, जानिए कहां से कौन उम्मीदवार बना

Punjab AAP Released Lok Sabha Candidates List News Update

Punjab AAP Released Lok Sabha Candidates List News Update

Punjab AAP Lok Sabha Candidates: पंजाब में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की अब आखिरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। आप ने फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह, जालंधर से पवन कुमार टीनु और लुधियाना से अशोक प्राशर को उम्मीदवार बनाया है।

यहां यह मालूम रहे कि, आप ने जालंधर सीट पर पहले सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन बाद में सुशील रिंकू ने बीजेपी में जॉइनिंग कर ली। जिसके बाद आप को इस सीट पर नया उम्मीदवार तलाशना पड़ा। जालंधर से उम्मीदवार बनाए गए पवन कुमार टीनु ने अकाली दल छोड़कर हाल ही में आम आदमी पार्टी में जॉइनिंग की थी।

AAP ने सभी 13 सीटों पर अपने पत्ते खोले

फिलहाल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं होशियारपुर से आम आदमी पार्टी ने डॉ राजकुमार चब्बेवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे आप का गढ़ माना जाता है और पहले इसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे।

वहीं अन्य कैबिनेट मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से, डॉ. बलबीर सिंह को पटियाला से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से और लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से मैदान में उतारा गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक गुरपीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल फरीदकोट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी

सीएम भगवंत मान का दावा है कि, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी। इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने कोई पार्टी नहीं टिकने वाली। इसलिए 13-0 का मुक़ाबला है। मालूम रहे कि, आम आदमी पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया था। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आप के खाते में 92 सीटें गईं थीं।