लोकसभा चुनाव: जजपा ने जारी की उम्मादवारों की दूसरी लिस्ट, जजपा ने पांच लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

JJP released the second list of candidates

JJP released the second list of candidates

JJP released the second list of candidates- चंडीगढ़। भाजपा से अलग होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों तथा करनाल विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जजपा पांच सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।

भाजपा से अलग होकर जजपा ने 16 अप्रैल को पहली सूची जारी करके पांच प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। सोमवार को जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी द्वारा जारी सूची के अनुसार अंबाला लोकसभा से किरण पूनिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कुरूक्षेत्र लोकसभा हलके से पाला राम सैनी जजपा के प्रत्याशी होंगे। इस सीट पर जजपा प्रत्याशी का मुकाबला इनेलो के अभय चौटाला, भाजपा के नवीन जिंदल तथा इंडिया गठबंधन के सुशील गुप्ता के साथ होगा।

जजपा ने करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने देवेंद्र कादयान को प्रत्याशी बनाया गया है। सोनीपत लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में दिग्विजय चौटाला ने चुनाव लड़ा था वहीं इस बार इस सीट पर पार्टी नेता भूपेंद्र मलिक को प्रत्याशी बनाया गया है। रोहतक लोकसभा सीट से पार्टी ने युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले जारी हुई सूची में जेजेपी ने सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा हलकों से प्रत्याशियों का ऐलान किया था। 

सीएम नायब सैनी के सामने राजेंद्र मदान को उतारा 

जजपा ने आज ही करनाल विधानसभा चुनाव लडऩे का भी ऐलान कर दिया है। जिसके चलते करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुकाबले पार्टी ने राजेंद्र मदान उर्फ रामा मदान को प्रत्याशी घोषित किया है।