Punjab to Add Over 1200 Buses

पंजाब में परिवहन क्रांति, PRTC और पनबस में जुड़ेंगी 1200 से ज्यादा बसें

pp

Punjab to Add Over 1200 Buses

पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही PRTC और पनबस के बेड़े में 1200 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी।

मंत्री के अनुसार, पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (PRTC) में 659 और पनबस में 606 बसों को जोड़ा जाएगा। हाल ही में किलोमीटर स्कीम के तहत 250 बसें पहले ही शामिल की जा चुकी हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इस योजना के तहत निजी बस मालिकों को सरकारी मानकों के अनुरूप अपने वाहन चलाने की अनुमति दी गई है।

PRTC के आधुनिकीकरण के तहत 100 मिनी बसों और 309 अन्य बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। वहीं पनबस के लिए 387 बसें सीधे बेड़े में जोड़ी जाएंगी, जबकि शेष बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल होंगी।

इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 वोल्वो और 100 HVAC बसें भी जोड़ी जाएंगी, जिससे सफर और अधिक आरामदायक बनेगा।

सरकार का मानना है कि इस बड़े विस्तार से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रियों को विश्वसनीय और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।