पंजाब: संगरूर उपचुनाव की वोटिंग के बीच CM भगवंत मान को लोगों से करनी पड़ी यह खास अपील, देखें क्या कहा?

पंजाब: संगरूर उपचुनाव की वोटिंग के बीच CM भगवंत मान को लोगों से करनी पड़ी यह खास अपील, देखें क्या कहा?

Punjab Sangrur By-Election Voting Today

Punjab Sangrur By-Election Voting Today

Punjab Sangrur By-Election Voting Today : देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है| शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल पाएंगे| बतादें कि, जिन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें से एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की भी है| संगरूर में अबतक 12.75% वोटिंग हो पाई है| वहीं, यहां वोटिंग के बीच इस सीट पर सांसद रह चुके पंजाब के सीएम भगवंत मान की लोगों से एक खास अपील सामने आई है| सीएम मान ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने को कहा है|

दरअसल, सीएम भगवंत मान ने वोटिंग के बीच ट्वीट करते हुए लिखा- ''संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. संगरूर की क्रान्तिकारी जनता से मेरी अपील है कि इस उपचुनाव में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। इन्कलाब जिंदाबाद''

AAP की साख दांव पर....

बतादें कि, संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने और जीत हासिल करने से उन्हें अपनी यह सीट छोड़नी पड़ी| जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और अब इसपर उपचुनाव हो रहा है| वहीं, भगवंत मान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर गुरमेल सिंह को खड़ा किया है|

बरहाल, इस सीट पर आम आदमी पार्टी की साख दांव पर लगी है। पार्टी की चाहत है कि यह सीट जहां पहले उसकी थी तो अब इस उपचुनाव में भी वह इस सीट को जीते| लेकिन सिद्धू हत्याकांड के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति लोगों का काफी गुस्सा देखने को मिला है|

26 जून को आएंगे नतीजे.....

फिलहाल, जो भी होगा 26 जून को होगा| उपचुनाव के नतीजे 26 जून को आएंगे| जानकारी दे दें, जिन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट शामिल है| वहीं दिल्ली (राजेंद्र नगर विधानसभा सीट) झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है|