पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव: BJP की तरफ से यह कैंडिडेट चुनावी मैदान में, AAP की साख दांव पर
BREAKING
चमत्कार! मौत बस छूकर निकल गई; कलेजा कंपा देगा केरल का यह भयानक वीडियो, कुछ फासले से ट्रक के नीचे कुचलने से बची युवती पाकिस्तान अपना 'सेना मुख्यालय' रावलपिंडी से हटा रहा; भारत की एयर स्ट्राइक का सदमा, यहां नूर खान एयरबेस को भारतीय मिसाइल ने उड़ाया केंद्र सरकार का बहुत बड़ा फेरबदल; 40 IAS और 26 IPS अफसर बदले, चंडीगढ़ आए 3 नए अफसर, जानिए किसका हुआ तबादला? धिक्कार है ऐसी औलाद पर; चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेट गया बेटा, शव लिए खड़े रहे लोग, बोला- नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में; CM भगवंत मान के साथ 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुवात करेंगे, बोले- नशे को बिलकुल खत्म कर देंगे

पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव: BJP की तरफ से यह कैंडिडेट चुनावी मैदान में, AAP की साख दांव पर

Punjab Sangrur By-Election 2022

Punjab Sangrur By-Election 2022

Punjab Sangrur By-Election 2022:  पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होने जा रहा है| इस सीट से चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इधर अब बीजेपी ने भी अपना कैंडिडेट डिक्लेयर कर दिया है| बीजेपी ने केवल ढिल्लों को इस सीट पर खड़ा किया है| ध्यान रहे कि केवल ढिल्लों पूर्व कांग्रेस नेता हैं और दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं|

Punjab Sangrur By-Election 2022
Punjab Sangrur By-Election 2022

AAP की साख दांव पर....

बतादें कि, आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमेल सिंह पहले ही नामांकन भर चुके हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की साख दांव पर लगी है। पार्टी की चाहत है कि यह सीट जहां पहले उसकी थी तो अब इस उपचुनाव में भी वह इस सीट को जीते| लेकिन सिद्धू हत्याकांड के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति लोगों का काफी गुस्सा देखने को मिला है|

बतादें कि, संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने और जीत हासिल करने से उन्हें अपनी यह सीट छोड़नी पड़ी| सीएम मान इस समय संगरूर में धुरी से विधायक हैं और साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भी|