पंजाब: यहां नाके पर चली गोली, ASI की मौत, मचा हड़कंप

पंजाब: यहां नाके पर चली गोली, ASI की मौत, मचा हड़कंप

Punjab Police ASI Dead Due to Firing

Punjab Police ASI Dead Due to Firing

Punjab Police News : पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गोली चलने की बहुत खबरें आ रही हैं और अब एक खबर जिला तरनतारन से है| यहां नाके पर गोली चलने से एक ASI की मौत हो गई| वहीं, इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया| जिसके बाद एएसआई को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन अफसोस कि एएसआई की जान नहीं बच सकी| बरहाल, पुलिस ने एएसआई के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जो कार्रवाई है वो कर रही है|

खुद से लगी गोली...

आप यहां ये मत सोचिये कि एएसआई को किसी ने गोली मारी है... दरअसल, यह पूरी घटना गोइंदवाल साहिब इलाके की है| मृतक एएसआई की पहचान बख्शीश सिंह (45) के रूप में हुई है| बताया जाता है कि, बख्शीश सिंह सुबह यहां नाके पर ड्यूटी देने पहुंचा था| इस बीच ही उसकी सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई और उसके लग गई| सर्विस रिवाल्वर को साफ करते हुए बख्शीश सिंह से गोली चली और उसकी मौत हो गई|