Punjab Government: इससे पहले ये विधायक मंत्री बनें, देखिये CM भगवंत मान ने क्या बात याद दिलाई?
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Punjab Government: इससे पहले ये विधायक मंत्री बनें, देखिये CM भगवंत मान ने क्या बात याद दिलाई?

Punjab New Ministers Oath

Punjab New Ministers Oath

Punjab Government : पंजाब को नया सीएम (New CM Bhagwant Mann) मिलने के बाद अब नया मंत्रिमंडल (Punjab New Cabinet) मिलने जा रहा है| आम आदमी पार्टी के 10 विधायक आज(शनिवार) मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं| चंडीगढ़ स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा| जहां पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) इन 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे|

पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री बनने वाले वो 10 विधायक कौन?

पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में जो विधायक शामिल हो रहे हैं| उनमें पंजाब आप के वरिष्ठ नेता और विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉक्टर बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉक्टर विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा शामिल हैं|

देखें कौन कहां से विधायक?

Punjab New Ministers Oath
Punjab New Ministers Oath


CM भगवंत मान ने याद दिलाई यह बात...

बतादें कि, CM भगवंत मान ने ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे|  भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि 'पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं| इसके साथ ही मंत्री बनने जा रहे इन विधायकों को CM भगवंत मान ने एक बात भी खूब याद रखने को कही| मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है| गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 92 सीटों पर जीत हासिल की है|