Punjab Municipal Elections

पंजाब नगर निगम चुनाव 26 मई को, 29 मई को आएंगे नतीजे

undefined

Punjab Municipal Elections

Punjab State Election Commission ने पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त Dr. Raj Kamal Chaudhary ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को कराए जाएंगे, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा 29 मई को होगी।

चुनाव जिन नगर निगमों में होंगे उनमें Mohali, Moga, Batala, Barnala, Kapurthala, Abohar, Bathinda और Pathankot शामिल हैं।

चुनाव कार्यक्रम के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 18 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 19 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

राज्य में कुल 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में चुनाव कराए जाने हैं। प्रशासन की ओर से वार्डबंदी की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। इन चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

Dr. Raj Kamal Chaudhary ने बताया कि चुनावों के लिए ADC और PCS स्तर के अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। राज्यभर के 2019 वार्डों में 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और प्रत्येक बूथ की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।