पंजाब में ये क्या हुआ? CM मान ने अपने ही मंत्री पर गिराई गाज, मंत्रिमंडल से किया बाहर, पुलिस से गिरफ्तार करवाया

पंजाब में ये क्या हुआ? CM मान ने अपने ही मंत्री पर गिराई गाज, मंत्रिमंडल से किया बाहर, पुलिस से गिरफ्तार करवाया

Punjab Minister Vijay Singla out of Bhagwant Mann Cabinet

Punjab Minister Vijay Singla out of Bhagwant Mann Cabinet

Punjab Cabinet News : पंजाब सरकार के बीच से मंगलवार को एक चौकाने वाली खबर सामने आई है| भगवंत मान मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की छुट्टी (Minister Vijay Singla out of Punjab Cabinet) कर दी गई है| उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है| इसके साथ ही सीएम मान ने पुलिस को आदेश देकर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई है| विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

भ्रष्टाचार पर सीएम मान का एक्शन....

बताया जा रहा है कि, सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद इस प्रकार का एक्शन लिया है| बताया गया कि, विजय सिंगला किसी भी काम पर 1% कमीशन की मांग करते थे| ऐसा करने के सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं|

मानसा विधानसभा सीट से विधायक .....

बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है|

सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात ....

बतादें कि, पंजाब की सत्ता में आने के बाद सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|

देखें वीडियो ..... सीएम मान ने क्या कहा?

 
Bhagwat maan

भगवंत मान मंत्रिमंडल से इस मंत्री की छुट्टी, हटाते हुए पुलिस को यह निर्देश

Posted by Arth Parkash on Tuesday, May 24, 2022