Punjab IPS Officers Panel For Chandigarh SSP Post

चंडीगढ़ SSP के लिए Punjab से IPS अफसरों का पैनल आया; अलग-अलग बैच के इन अफसरों का नाम शामिल, किसके हाथ आएगी कमान?

Punjab IPS Officers Panel For Chandigarh SSP Post

Punjab IPS Officers Panel For Chandigarh SSP Post

Punjab IPS Officers Panel For Chandigarh SSP Post: चंडीगढ़ SSP के लिए पंजाब ने IPS अफसरों का पैनल भेज दिया है| रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब से 3 IPS आईपीएस अफसरों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा गया है| इस पैनल में पंजाब कैडर 2012 बैच के IPS संदीप गर्ग, 2012 बैच के ही IPS अखिल चौधरी और साल 2013 बैच के IPS भागीरथ सिंह मीणा का नाम शामिल बताया जा रहा है|

हालांकि, अब देखना यह होगा कि चंडीगढ़ एसएसपी पद की कमान किसके हाथ आती है| इस पद के लिए किसके नाम पर मुहर लगाई जाएगी? फैसला पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित को करना है| बहराल, ये तय है कि अब जल्द ही पंजाब कैडर के एक और आईपीएस अफसर की एसएसपी चंडीगढ़ पद पर नियुक्ति देखने को मिलेगी| साथ ही चंडीगढ़ को उसका नया एसएसपी मिलेगा|

कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद हो रही नई नियुक्ति

मालून रहे कि, बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए पंजाब कैडर 2009 बैच के IPS अफसर कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया था| कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे| मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया| इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? तो इसका जवाब भी अब पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने दे दिया है| पुरोहित के अनुसार, उन्हें अनाचरण के चलते हटाया गया|

SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास चंडीगढ़ SSP का चार्ज

आपको बतादें कि, कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद चंडीगढ़ SSP पद पर SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी की अतिरिक्त तौर पर नियुक्ति की गई है| मनीषा हरियाणा कैडर की आईपीएस अफसर हैं| स्थाई नियुक्ति तक SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास ही यह पद रहेगा|

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है| कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे| इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे|

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनाकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे| लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए| चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं| हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट किया है। - रिपोर्ट- रंजीत शम्मी