Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP

पंजाब के गवर्नर-सीएम में 'लेटर लड़ाई'; चंडीगढ़ SSP को क्यों हटाया गया? इसकी भी जानकारी आ गई सामने, हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP

Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP

Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP: पंजाब कैडर के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल को समय से पहले चंडीगढ़ SSP पद से क्यों हटाया गया? इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब अचानक से पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का जवाब सामने आ गया है और जवाब बेहद चौंकाने वाला भी है|

दरअसल, गवर्नर पुरोहित ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को एक लेटर लिखा है| गवर्नर का यह लेटर सीएम मान के उस लेटर का जवाब है जो उन्होंने कुलदीप सिंह चहल को लेकर जारी किया था और पूरे मसले पर कई गंभीर सवाल उठाये थे| सीएम मान ने इस घटनाक्रम को आश्चर्य से भरा हुआ बताया था| वहीं अब जब गवर्नर पुरोहित ने सीएम मान को लेटर लिखा है तो उन्होंने सीएम मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं और साथ ही कुलदीप सिंह चहल को समय से पहले चंडीगढ़ SSP पद से हटाए जाने की जानकारी भी दे दी है|

क्या लिखा गवर्नर पुरोहित ने?

गवर्नर पुरोहित ने सीएम मान को जारी लेटर में लिखा- आप एक लेटर जारी कर कह रहे हैं कि पंजाब से कोई पैनल न मांगते हुए कुलदीप सिंह चहल को समय से पहले चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया गया| लगता है आपने लेटर जारी करने से पहले इस संबंध में तथ्यों की उचित जांच नहीं की| अगर आप ऐसा करते तो शायद आपके द्वारा ये लेटर जारी नहीं किया जाता|

कुलदीप सिंह चहल के बारे क्या लिखा?

वहीं, कुलदीप सिंह चहल के बारे लिखते हुए गवर्नर पुरोहित ने कहा कि चहल को लेकर दुराचरण के गंभीर इनपुट आ रहे थे और ऐसे में उन्होंने विश्वसनीय स्रोतों से इसकी जांच कराई| जिसके बाद कुलदीप चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटाने का फैसला लिया गया और 28 नवंबर, 2022 को मुख्य सचिव, पंजाब से इस बारे में बातचीत की गई और पंजाब से अन्य आईपीएस अफसरों के पैनल को भेजने की बात कही गई| इसके साथ ही कुलदीप चहल को भी 30 नवंबर, 2022 को  स्पष्ट रूप से यह कह दिया गया कि उन्हें अपने पंजाब कैडर में वापस जाना है।

सीएम मान गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे

इधर, गवर्नर पुरोहित ने यह भी बताया कि सीएम मान के गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उनका उनसे संपर्क करना संभव नहीं रहा| इसके साथ ही गवर्नर पुरोहित ने सीएम मान के हरियाणा कैडर की नियुक्ति के सवाल का भी जवाब दिया| गवर्नर ने कहा कि इस संबंध में पंजाब बनाम हरियाणा का अनावश्यक मुद्दा है| बहुत ही कम अवधि के लिए नियुक्ति करने पर यह लागू नहीं होता है। काश सीएम मान ने मुझे पत्र लिखने से पहले इन पहलुओं पर विचार किया होता।

Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP
Punjab Governor Letter to CM Bhagwant Mann on Chandigarh SSP

SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास चंडीगढ़ SSP का चार्ज

आपको बतादें कि, कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद चंडीगढ़ SSP पद पर SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी की अतिरिक्त तौर पर नियुक्ति की गई है| मनीषा हरियाणा कैडर की आईपीएस अफसर हैं| स्थाई नियुक्ति तक SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास ही यह पद रहेगा|

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है| कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे| इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे|

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनाकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे| लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए| चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं| हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट किया है।