'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं? जानिए उनके बारे में

eacd27ac-8c49-4e7d-a605-d80fa26b354d

Who is Abhijit Deepke, the founder of the 'Cockroach Janata Party

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली , Who is Abhijit Deepke, the founder of the 'Cockroach Janata Party?... अभिजीत दीपके का नाम पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर एक पहचान बन चुका है. मूलतः महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ताल्लुक रखने वाले 30 वर्षीय अभिजीत एक कुशल 'पॉलिटिकल कम्युनिकेटर' माने जाते हैं. पत्रकारिता में स्नातक और अमेरिका की प्रतिष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले दीपके के करियर का एक बड़ा हिस्सा भारतीय राजनीति की बारीकियों को समझने में बीता है.
अभिजीत लंबे समय से अमेरिका में रह रहे थे. वहां रहते हुए उन्होंने न केवल वैश्विक राजनीति को करीब से देखा, बल्कि एक आम छात्र की तरह करियर के संघर्षों को भी जिया. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अमेरिका में कई उच्च-स्तरीय जॉब ऑफर्स को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वे भारत की शिक्षा प्रणाली और बेरोजगारी के ज्वलंत मुद्दों पर मुखर होना चाहते थे. अमेरिका में उनका जीवन एक सामान्य प्रवासी छात्र का रहा, लेकिन भारत की राजनीति पर उनकी नजरें हमेशा टिकी रहीं. उन्होंने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अक्सर यह तर्क दिया है कि जिस देश में युवा शिक्षित होकर भी सड़कों पर भटक रहा है, वहां की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाना ही सबसे बड़ा राष्ट्रवाद है.
अभिजीत का करियर तब चर्चा में आया जब वे आम आदमी पार्टी (आप) के सोशल मीडिया प्रबंधन टीम का हिस्सा बने. वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के डिजिटल नैरेटिव को धार देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. उनके करीबियों के अनुसार, अभिजीत की ताकत कठिन से कठिन डेटा और राजनीतिक घटनाक्रम को सरल, मारक और व्यंग्यात्मक मीम्स में बदलकर जनमानस तक पहुंचाने की रही है.
इस पार्टी का उदय किसी पारंपरिक चुनाव कार्यालय से नहीं, बल्कि न्यायिक और राजनीतिक टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर हुई प्रतिक्रियाओं से हुआ. कुछ समय पहले सीजेआई की एक टिप्पणी, जिसमें बेरोजगार युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से 'कॉकरोच' के रूप में संबोधित किया गया था, ने देश भर के युवाओं में एक गहरा घाव छोड़ दिया.
अभिजीत दीपके ने इसी 'अपमानजनक' शब्द को अपना हथियार बनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यंग्य के जरिए पूछा, "क्या बेरोजगार होना अपराध है?" और इसी के साथ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का नाम अस्तित्व में आया. चंद दिनों में ही यह नाम युवाओं की हताशा का प्रतीक बन गया. देखते ही देखते इस पार्टी के डिजिटल फॉलोअर्स की संख्या ने स्थापित राजनीतिक दलों के पेजों को चुनौती देनी शुरू कर दी.