Punjab Governor and Chandigarh Administrator met Union Ministers
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रमुख मुद्दों पर की चर्चा

 Punjab Governor and Chandigarh Administrator met Union Ministers

Punjab Governor and Chandigarh Administrator met Union Ministers

 Punjab Governor and Chandigarh Administrator met Union Ministers- चंडीगढ़/नई दिल्लीI पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा झेली जा रही विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के एक महत्वपूर्ण प्रयास में, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली का दो दिवसीय दौरा किया। 

इस दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों के लिए सहयोगात्मक समाधान तलाशने के लिए कई प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ उपयोगी चर्चा की। श्री कटारिया ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की, जिनमें वित्त और कॉर्पाेरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक विभाग के मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर,रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री,अश्विनी वैष्णव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, तथा केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन शामिल थे।

ये बैठकें पंजाब और चंडीगढ़ दोनों को प्रभावित करने वाले कई तरह के महत्पूर्ण मुद्दों का समाधान करने में महत्वपूर्ण रहीं।

चर्चा मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास, सीमा से जुड़े मुद्दों, संसाधन के आवंटन, पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रम कल्याण से जुड़ी पहलों और सहयोग बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित थी।

श्री कटारिया ने क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए परिवहन नेटवर्क के आधुनिकीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए इनकी विकास पहलों हेतु आवश्यक समर्थन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।