Punjab Governmet Scheme

पंजाब के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, देखें CM भगवंत मान ने क्या बनाई योजना

Punjab Governmet Scheme

Punjab Governmet Scheme

Punjab Governmet Scheme- मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे अथक यत्नों स्वरूप आज राज्य ने औद्योगिक क्रांति के नये युग की शुरुआत की ओर बड़ा कदम उठाया। टाटा स्टील ने लुधियाना में पहले पड़ाव में 2600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ स्क्रैप आधारित अपना स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया है।

आज यहां टाटा ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो सिर्फ़ शुरुआत है और वह दिन दूर नहीं जब हम पंजाब को औद्योगिक विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाऐंगे।

मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट पर काम शुरू करने के लिए टाटा ग्रुप को बधाई देते हुये इस प्रोजैक्ट में उनको पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट राज्य में इस विश्व प्रसिद्ध कंपनी की तरफ से किया गया पहला निवेश है और जमशेदपुर के बाद देश में किया दूसरा सबसे बड़ा निवेश है। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि इस बड़े औद्योगिक समूह की तरफ से किया निवेश राज्य को औद्योगिक विकास के नये रास्ते पर पहुँचा देगा और युवाओं के लिए रोज़गार के नये राह खोलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहलकदमी को ‘नये युग की शुरुआत’ बताया क्योंकि पहले यह समझौता सिर्फ़ कागज़ों तक ही सीमित था जबकि राज्य की तरक्की को बढ़ावा देने की दिशा की ओर अब ज़मीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए पहले कंपनियों को राज्य के रसूखवान परिवारों के साथ समझौते करने के लिए मजबूर किया जाता था। भगवंत मान ने कहा कि अब प्रगतिशील और शांतिमय पंजाब की सृजन करना के लिए राज्य के लोगों के साथ यह समझौते किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य के युवाओं को इस प्रोजैक्ट से बहुत लाभ मिलेगा, जो राज्य की पुरातन शान को बहाल करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप लुधियाना में स्थापित किये जाने वाले प्रोजैक्ट के पहले पड़ाव में लगभग 2600 करोड़ रुपए का निवेश कर रहा है जो पंजाब सरकार के हाई-टेक वैली इंडस्टरियल पार्क के साथ लगता है। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि यह प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट राज्य में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए मील पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक आरक भट्टी आधारित प्लांट 0.75 एमटीपीए तैयार स्टील का उत्पादन करेगा और स्टील बनाने की प्रक्रिया के लिए कच्चा माल 100 प्रतिशत स्क्रैप होगा। भगवंत मान ने बताया कि यह प्लांट पी. एस. आई. ई. सी. द्वारा विकसित किये गए अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क के साथ लगती 115 एकड़ ज़मीन में फैला होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट राज्य सरकार की वचनबद्धता का हिस्सा है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि पंजाब औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन जाये।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने किसान कल्याण के लिए बांटे 125 करोड़ रुपये, देखें किन्हें मिलेगा लाभ