Punjab government will spend 29.08 crores in Ludhiana
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंजाब सरकार लुधियाना में खर्च करेगी 29.08 करोड़, देखें कौन से होंगे विकास कार्य

Punjab government will spend 29.08 crores in Ludhiana

Punjab government will spend 29.08 crores in Ludhiana

Punjab government will spend 29.08 crores in Ludhiana- स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जि़ला लुधियाना में विकास कार्यों पर करीब 29.08 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है।  

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाना है। इस दिशा में काम करते हुए पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।  

एक प्रैस बयान जारी करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना के लिए म्युनिसिपल ठोस अवशेष की ढुलाई के लिए हुक लोडरों और सेकंडरी स्टोरेज के लिए पोरटेबल कम्पैक्टरों की सप्लाई, स्थापना, टेस्टिंग और चालू करने पर 27.67 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें संचालन और रख-रखाव भी शामिल है। इसी तरह कोर्ट कॉम्पलैक्स, डी.सी दफ़्तर और सम्बन्धित क्षेत्रों में निगरानी के बुनियादी ढांचे को लागूकरण के लिए 66.76 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सैंट्रल स्टोर नगर निगम लुधियाना के लिए रेडी मिक्स रोड रिपेयर बिटूमिनस सामग्री की सप्लाई के लिए 74.70 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जि़ला लुधियाना की बड़ी आबादी को इन विकास कार्यों का लाभ मिलेगा। इस सम्बन्धी स्थानीय निकाय विभाग ने दफ़्तरी कार्यवाही शुरू कर दी है।  

डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार करता पकड़ा गया तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा।  

उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए।