Punjab Government GST Whatsapp Number
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

व्यापारी Save कर लें यह Whatsapp Number; GST पर हुई कोई दिक्कत तो आएगा बहुत काम, चैट पर छू-मंतर होगी हर समस्या

Punjab Government GST Whatsapp Number

Punjab Government GST Whatsapp Number

हाइलाइट्स

  • पंजाब सरकार का नया Whatsapp Number जारी
  • GST पर कोई समस्या फौरन होगी हल
  • व्यापारी बस चैट में लिख दें अपना सवाल

Punjab Government GST Whatsapp Number: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार (Punjab AAP Govt) पहले भी कई हेल्पलाइन/शिकायती नंबर्स जारी कर चुकी है और अब एक बार फिर से एक Whatsapp Number जारी किया गया है| यह व्हाट्सएप नंबर खासतौर पर व्यापारियों के लिए जारी हुआ है|

व्यापारी इस नंबर के जरिए GST पर आ रही किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा पाएंगे| उन्हें बस चैट में जाकर अपना सवाल लिखना होगा| जिसके बाद पंजाब सरकार का टैक्स विभाग आपको आपके सवाल का जवाब दे देगा| बतादें कि, व्यापारी किसी भी समय (24*7) इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे और हां यह सुविधा अंग्रेजी और पंजाबी दोनों में होगी|

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने ट्वीट किया Whatsapp Number

बतादें कि, व्यापारियों के लिए यह Whatsapp Number पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जारी किया है| उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| वित्त मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा- पंजाब सरकार द्वारा व्हाट्सएप हेल्पडेस्क और चैटबॉट लॉन्च किया गया है जो कि अंग्रेजी और पंजाबी दोनों में जीएसटी से संबंधित सभी प्रश्नों का उत्तर देगा। व्यापारी अब 24*7 किसी भी समय +91-9160500033 पर केवल व्हाट्सएप कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि व्यापार को आसान बनाना हमारा मुख्य फोकस है| हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab Government GST Whatsapp Number
Punjab Government GST Whatsapp Number

पंजाब सरकार के अन्य हेल्पलाइन/शिकायती नंबर्स

  • पंजाब भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन Whatsapp नंबर - '9501200200'
  • पंजाब जंगलात जमीन पर संदिग्ध गतिविधि या अवैध पेड़ कटाई के लिए- 1800 180 2323
  • पंजाब अवैध माइनिंग रोकने और उसपर एक्शन के लिए- 1800 180 2422