Punjab Congress President Threat To Kill: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी
BREAKING
IAS श्रीनिवास अब हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी; पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे, अभी ऊर्जा विभाग के सचिव, देखिए ऑर्डर प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा रायपुररानी थाना में सुसाइड: मंदिर में चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लाई, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर सनसनीखेज खबर, राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी

Punjab Congress President Threat To Kill

Punjab Congress President Threat To Kill

Punjab Congress President Threat To Kill : पंजाब में नेताओं (Punjab Leaders) को धमकी मिलने की कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं और अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (Punjab Congress President) पर एक ऐसी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है| पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) को जान से मारने की धमकी मिली है| राजा वड़िंग ने खुद इस बात की जानकारी दी है|

राजा वड़िंग ने मीडिया के समक्ष बताया कि, उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकियां लगातार दी जा रहीं हैं| उनका काम तमाम करने की बातें हो रहीं हैं| राजा वड़िंग ने इस बीच 'आप सरकार' पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में पंजाब की कानून व्यवस्था एकदम धवस्त हो गई है| यह सरकार पंजाब में शांति बनाए रखने में असफल है| पंजाब में आएदिन हत्याएं हो रहीं हैं| राजा वड़िंग ने कहा कि धमकियां मिलती रहती हैं और कोई कार्रवाई नहीं की जाती है|

सिद्धू को हटाकर अध्यक्ष बनाए गए थे राजा वड़िंग

बतादें कि, राजा वड़िंग पूर्व में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं| पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और तब चर्चित नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी| यानि राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए थे|