पंजाब: आपने CM भगवंत मान की 'दुल्हन' को देखा? तस्वीर कुछ ऐसी है, जानिए दूसरी शादी के पीछे की कहानी

पंजाब: आपने CM भगवंत मान की 'दुल्हन' को देखा? तस्वीर कुछ ऐसी है, जानिए दूसरी शादी के पीछे की कहानी

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur: पंजाब के लोग उस वक्त चौंक गए, जब अचानक यह खबर आई कि सीएम भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं| दरअसल, चौंकना इसलिए था क्योंकि सीएम मान की शादी पहले हो चुकी है| हालांकि वो बात अलग है कि उनका अब इस शादी से कोई लेना-देना नहीं है|

दरअसल, सीएम मान ने 2015 में ही अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था| इसके बाद काफी लम्बा समय बीत गया लेकिन यह खबर कभी नहीं आई कि वह दूसरी शादी भी करेंगे| पर अब एक लम्बे समय के बाद सीएम मान ने एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने का मन बना लिया है| बतादें कि, सीएम भगवंत मान की उम्र इस समय 48 साल है|

चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी...

बतादें कि, सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से हो रही है| बताया जा रहा है कि यह शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से साधारण तरीके से होगी| यानि भगवंत मान भले ही हाई प्रोफाइल हों लेकिन वह फिलहाल लो प्रोफाइल तरीके से शादी के बंधन (Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur) में बंध रहे हैं| मान की इस दूसरी शादी में अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे| वहीं, अगर डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में बात करें तो वह हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली बताई जाती हैं|

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur

दूसरी शादी के पीछे की कहानी ...

मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के पंजाब सीएम बनने से पहले (लगभग एक साल पहले) ही सब कुछ तय था लेकिन इसकी खबर किसी को भी नहीं लगने दी गई| अंदर ही अंदर सब होता रहा और अब जाके शादी का ऐलान किया गया| बताया जाता है कि, अपनी मां की ख्वाहिश पर मान यह शादी कर रहे हैं| उनकी मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे का घर एक बार फिर बसते हुए देखें| डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां की पसंद हैं| मां के कहने पर ही भगवंत मान गुरप्रीत से बात आगे बढ़ाई और शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) को हां हो गई।

पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर ...

बतादें कि, सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन कहा जाता है कि मान की राजनीति के चलते यह शादी चल नहीं सकी| इसीलिए साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया| तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है।