पंजाब मुख्यमंत्री ने जिलों में विकास कामों और जन कल्याण स्कीमें लागू करने की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी

पंजाब मुख्यमंत्री ने जिलों में विकास कामों और जन कल्याण स्कीमें लागू करने की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी

पंजाब  मुख्यमंत्री ने जिलों में विकास कामों और जन कल्याण स्कीमें लागू करने की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी

पंजाब मुख्यमंत्री ने जिलों में विकास कामों और जन कल्याण स्कीमें लागू करने की जिम्मेदारी मंत्रियों क

बेहतर तालमेल और पुख्ता निगरानी के लिए मंत्रियों को अलॉट किये अलग-अलग जिले

चंडीगढ़, 17 जुलाईः

    राज्य में चल रही जन कल्याण स्कीमों और विकास कामों की पुख़्ता निगरानी और बेहतर तालमेल को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की ज़िम्मेदारी सौंपी है।  
  
    आज यहां यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मंत्री इन जिलों के विकास कामों की निगरानी करेंगे और जन कल्याण और विकास प्रमुख सरकारी स्कीमों का लाभ सम्बन्धित लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मंत्री इन जिलों में विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों की शिकायतों का तत्काल निपटारा किये जाना भी यकीनी बनाएंगे। भगवंत मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण और राज्य की तरक्की के लिए वचनबद्ध है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। 
  
    मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पटियाला जिले के इंचार्ज होंगे, उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अमृतसर और तरन तारन जिलों के इंचार्ज होंगे, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर बठिंडा और मानसा जिलों की निगरानी करेंगे जबकि लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह फिरोजपुर और मोगा जिलों के इंचार्ज होंगे। इसी तरह उन्होंने बताया कि खाद्य एवं सिविल सप्लायी मंत्री लाल चंद लुधियाना जिले के इंचार्ज, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के इंचार्ज होंगे जबकि परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर जिले के इंचार्ज होंगे। 
  
    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजस्व मंत्री ब्रम शंकर रोपड़ और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिलों की निगरानी करेंगे, जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस होशियारपुर जिले के इंचार्ज होंगे और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा फ़तेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब जिलों के इंचार्ज होंगे। उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर जालंधर जिले के इंचार्ज होंगे और रक्षा सेवाएं मंत्री फौजा सिंह फरीदकोट और फाजिल्का जिलों के इंचार्ज होंगे। भगवंत मान ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा मलेरकोटला और बरनाला के इंचार्ज होंगे जबकि पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शहीद भगत सिंह नगर जिले के इंचार्ज होंगे।