पंजाब बंद का जालंधर में असर, कई बाजार बंद; भगवान वाल्मीकि चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन
- By Gaurav --
- Monday, 27 Jul, 2026
Punjab Bandh Impacts Jalandhar
वाल्मीकि संगठनों द्वारा 27 जुलाई को बुलाए गए पंजाब बंद का असर जालंधर में भी देखने को मिला। शहर के शेखां बाजार, किशनपुरा सहित कई इलाकों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समाज की ओर से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि संगठनों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया है।
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।