पंजाब में 105 नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 26 मई को मतदान
- By Gaurav --
- Sunday, 17 May, 2026
Punjab Announces Civic
State Election Commission Punjab ने राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 105 शहरी निकायों के आम चुनावों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन चुनावों के लिए 26 मई 2026 को मतदान कराया जाएगा।
चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से आयोग ने पंजाब के 23 जिलों में आईएएस और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार राकेश कुमार पोपली को गुरदासपुर, हरजोत कौर को होशियारपुर, ऋषभ बांसल को फाजिल्का, परमदीप सिंह को अमृतसर और सुखप्रीत सिंह सिद्धू को फिरोजपुर का जनरल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नयन को मोगा, अमित सरीन को मानसा, प्रमोद सिंगला को मलेरकोटला, अमरबीर सिंह को श्री मुक्तसर साहिब और अमरिंदर सिंह टिवाणा को पठानकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आईएएस अधिकारियों में परनीत शेरगिल को बरनाला, हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को बठिंडा, रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को फरीदकोट, हरगुणजीत कौर को फतेहगढ़ साहिब, परमवीर सिंह को जालंधर और बलदीप कौर को लुधियाना का जनरल ऑब्जर्वर बनाया गया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न करवाने के लिए सभी जिलों में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।