Pune Girl Attack on Road| लड़की के पीछे गंडासा लेकर दौड़ा युवक, इश्क का प्रपोजल रिजेक्ट किया तो तमतमाया, लोगों ने बचाया

सड़क पर 'खून' होते-होते रह गया, VIDEO; लड़की के पीछे गंडासा लेकर दौड़ रहा युवक, इश्क का प्रपोजल रिजेक्ट किया तो तमतमाया, पर इस बार लोग जाग गए

Pune Girl Attack on Road with Sharp Weapon

Pune Girl Attack on Road with Sharp Weapon

Pune Girl Attack on Road: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई एक घटना ने विचलित कर दिया है। घटना को देखकर मन में बार-बार एक ही ख्याल आ रहा है कि हम इंसानों को आखिर क्या हो गया? हम क्यों हैवानों जैसा बर्ताव कर रहे हैं? घटना का वीडियो बार-बार आंखों से सामने घूमे जा रहा है। बतादें कि, पुणे में करीब 19 साल की एक लड़की पर बीच सड़क सरेआम गंडासे से हमला किया गया। एक युवक लड़की के पीछे गंडासा लेकर दौड़ रहा था।

वो तो गनीमत रही कि, युवक ने गंडासे से लड़की पर जितने वार किए वो सही सलामत नहीं लगे। इसके साथ ही इस घटना में सबसे अहम बात यह रही कि, आसपास के लोग मुर्दे नहीं बने। उन्होंने तुरंत हरकत की और जैसे-तैसे युवक को दबोचकर लड़की को बचा लिया। मगर तबतक लड़की घायल हो चुकी थी। वह काफी घबरा गई। हालांकि, लड़की की जान सुरक्षित है और आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बहराल, लोगों की जागरूकता और हिम्मत की वजह से सड़क पर एक लड़की का 'खून' होते-होते रह गया। सलाम है लोगों को। काश! इसी प्रकार दिल्ली के लोग भी जाग जाते तो आज 16 साल की साक्षी जिंदा होती। ध्यान रहे कि, कुछ दिनों पहले ही साक्षी के आशिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। सनकी आशिक ने साक्षी पर चाकू के 20 से ज्यादा वार किए थे। साक्षी जब मारी जा रही थी तो लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं की।

इश्क का प्रपोजल रिजेक्ट किया तो तमतमाया

पुणे की घटना में भी पूरा मामला इश्क का ही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस युवक ने लड़की पर हमला किया। उसे लड़की जानती थी। दोनों पहले साथ पढ़ते थे। दोनों में बातचीत होती थी। लेकिन बाद में लड़की ने युवक से बातचीत बंद कर दी। युवक लड़की को बार-बार इश्क का प्रपोजल दे रहा था। लेकिन लड़की युवक के प्रपोजल को रिजेक्ट किए जा रही थी। वहीं नाराज युवक ने लड़की पर जिस वक्त हमला किया वह किसी और युवक के साथ एक स्कूटी पर बैठकर पढ़ने के लिए किसी इंस्टिट्यूट जा रही थी।

पहले बात करता है, फिर हमला कर देता है

सामने जो वीडियो आया है, उसमें दिखता है कि लड़की एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठे आ रही है। जहां इसी दौरान हमला करने वाला युवक स्कूटी के साथ-साथ चल रहा है और लड़की से कुछ बात कर रहा है। युवक के हाथ में एक बैग भी है। जिससे कुछ देर बाद वह गंडासा निकाल लेता है और सबसे पहले लड़की को बचाने आए स्कूटी सवार युवक पर हमला करता है और इसके बाद लड़की जब डरकर बचने के लिए भागती है तो हमलावार युवक गंडासा उठाकर उसका पीछा करने लगता है। इस बीच हमलावार युवक लड़की पर गंडासे से कई बार वार करता है।

वीडियो का एक पार्ट

 

यह भी पढ़ें-  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का चौंकाने वाला खुलासा; बोला- नेता और कारोबारी खुद कहते हैं- धमकी दो, फिर पैसे भी देते हैं, ऐसा क्यों? ये भी बताया