PSEB का बड़ा फैसला: अब 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगी Revaluation की सुविधा
- By Gaurav --
- Thursday, 07 May, 2026
PSEB Announces Revaluation Facility
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए री-चैकिंग के साथ अब Revaluation की सुविधा भी शुरू करने का ऐलान किया है। बोर्ड के अनुसार यह नई व्यवस्था फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षाओं से लागू होगी।
नई व्यवस्था के तहत जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन भी करवा सकेंगे। यह सुविधा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगी।
बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के बाद Revaluation और री-चैकिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। साथ ही सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को इस नई सुविधा के बारे में जागरूक करें, ताकि जरूरतमंद छात्र इसका लाभ उठा सकें।