स्वच्छ जल स्वच्छ मन की तहत प्रोजेक्ट अमृत
- By Vinod --
- Monday, 23 Feb, 2026
Project Amrit under Clean Water Clean Mind
Project Amrit under Clean Water Clean Mind- निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में 'प्रोजेक्ट अमृत' के तहत सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संत निरंकारी मंडल द्वारा यह अभियान 1500 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें जलाशयों, नदियों, तालाबों और कुओं की सफाई की गई!
यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जो जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है
इस अभियान में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रैली ज़जरी, बीझड़ी , रोपड़ी और ब्रांच चकमोह के सेवादल और साध संगत के सदस्यों द्वारा चकमोह की 99 गांव उठाउ पेय जल योजना की साफ सफाई विभिन्न उपकरणों की मदद से की गई । इस मिशन में शामिल होने के लिए आप सभी संत महात्माओं का कोटि कोटि धन्यवाद जी। आप सभी की सेवाओं में बहुत सी कमियां रही जिसके लिए चक्मों ब्रांच की तरफ से दास क्षमा प्रार्थी है कि न आपके साथ शामिल हो पाया न ही किसी प्रकार की सेवा कर पाया जी