PGI चंडीगढ़ में नए निदेशक की नियुक्ति: प्रो. विवेक लाल को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं?

PGI चंडीगढ़ में नए निदेशक की नियुक्ति: प्रो. विवेक लाल को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं?

Professor Vivek Lal PGI Chandigarh New Director

Professor Vivek Lal PGI Chandigarh New Director

PGI Chandigarh New Director : पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में अब नए निदेशक (Director) की नियुक्ति हो गई है| इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की अप्वाइंटमेंट कमेटी द्वारा प्रो. विवेक लाल (Professor Vivek Lal) का नाम फाइनल कर दिया गया है| यानि अब प्रो. विवेक लाल पीजीआई चंडीगढ़ के नए निदेशक बन गए हैं|

जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट हैं....

बतादें कि, प्रो. विवेक लाल पीजीआई चंडीगढ़ में न्यूरोलॉजी विभाग के हेड हैं। प्रो. विवेक लाल की पहचान जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट में होती है और अब भारत सरकार द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ में ही निदेशक जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनका कद और ज्यादा बढ़ गया है|

इससे पहले प्रो. जगत राम संभालते थे यह जिम्मेदरी...

ज्ञात रहे कि, इससे पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रो. जगत राम (Dr. Jagat Ram) पीजीआई चंडीगढ़ में निदेशक जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन हाल ही में वह अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत हो गए| जिसके बाद निदेशक के पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक पीडियाट्रिक विभाग के प्रो. सुरजीत सिंह को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था| प्रो. सुरजीत अबतक कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Professor Vivek Lal PGI Chandigarh New Director
Professor Vivek Lal PGI Chandigarh New Director