Rajasthan News: करौली जेल में बंदी की उपचार के दौरान मौत, प्रशासन में हड़कंप

Rajasthan News: करौली जेल में बंदी की उपचार के दौरान मौत, प्रशासन में हड़कंप

 Prisoner dies during treatment in Karauli jail

Rajasthan News: Prisoner dies during treatment in Karauli jail

Rajasthan News: राजस्थान के करौली शहर के जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान असलम उर्फ कालू लुहार 40 वर्ष पुत्र बाबू खान निवासी पुरानी सब्जी मंडी भूड़ारा बाजार करौली के रूप में हुई है. घटना के बाद नियमानुसार मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है.

स्थायी वारंटी के तहत हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार असलम को कोतवाली थाना करौली पुलिस ने 22 फरवरी को स्थायी वारंटी के तहत गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए. इसके बाद उसे जिला कारागार में रखा गया था.

पहले से चल रहा था इलाज

जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी पिछले कुछ समय से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था. 23 फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल दिखाया गया. अगले दिन 24 फरवरी को हालत और गंभीर हो गई. तब जेल प्रशासन ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सकों का कहना है कि बंदी पहले से अस्वस्थ था और उसका इलाज जारी था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

मजिस्ट्रेट कर रहे हैं जांच

नियमों के तहत पूरे मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिप्टी अनुज शुभम ने बताया कि बंदी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था और तबीयत बिगड़ने पर समय पर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.