आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर टक्कर में 4 की मौत, 1 गंभीर घायल
Horrific road accident on Azamgarh-Varanasi Highway
आजमगढ़। Horrific road accident on Azamgarh-Varanasi Highway, आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चन्दवक जौनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुघर्टना मे चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के समीप अर्टिगा कार और ट्रेलर की टक्कर मे हाफिज अब्दुल रज्जाक मृतक सहित सभी डाल्टेनगंज पलामू झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर अर्टिगा कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई टक्कर
अंबेडकर नगर जिले के किसी दरगाह से वापस हो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अर्टिगा में फंसे कई लोगों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। गम्भीर रूप घायल पांचों कार सवार को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
एक गंभीर रूप से घायल
जब एक गम्भीररूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के वाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।