हिमाचल प्रशासनिक फेरबदल: प्रधान सचिव दिवेश कुमार ट्रेनिंग पर, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

हिमाचल प्रशासनिक फेरबदल: प्रधान सचिव दिवेश कुमार ट्रेनिंग पर, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

himachal-administrative-reshuffle

Himachal Administrative Reshuffle

शिमला। Himachal Administrative Reshuffle, प्रदेश सरकार ने प्रधान सचिव दिवेश कुमार के ट्रेनिंग पर जाने के बाद उनके विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी है। दिवेश कुमार 6 से 24 अप्रैल तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी ऑफ प्रशासन मसूरी में एमसीटीपी फेज-5 प्रशिक्षण पर रहने के कारण अस्थायी रूप से की गई है। एसीएस कमलेश कुमार पंत को राज्य कर एवं आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वह पहले से ही अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व), वित्त आयुक्त (राजस्व एवं अपील), वन, गृह एवं सतर्कता विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

आरडी नजीम को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के साथ लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
वह पहले से खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, परिवहन और उद्योग विभाग संभाल रहे हैं।

आशीष सिंघमार को शहरी विकास, वित्त, योजना एवं अर्थशास्त्र विभागों के साथ 20 सूत्रीय कार्यक्रम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पहले से डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस, संसदीय कार्य, मुख्यमंत्री के सचिव और मानवाधिकार आयोग से जुड़े कार्य देख रहे हैं।