प्रवेश वाही बने दिल्ली के नये मेयर
Pravesh Wahi Becomes Delhi's New Mayor
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली , दिल्लीः अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद मो. जरीफ को 156 वोटों से हराकर भाजपा के रोहिणी वार्ड से पार्षद प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए महापौर। 165 वैध वोट पड़े। वर्तमान मेयर राजा इकबाल सिंह पीठासीन अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। वह तीन बार निगम पार्षद रह चुके प्रवेश वाही सदन के नेता का दायित्व निभा रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहा है। वोटिंग प्रक्रिया में नॉमिनेटेड मेंबर्स जिनमें लोक सभा, राज्य सभा सदस्य एवं विधायक भी शामिल हुए। मनोज तिवारी, प्रवीन खंडेलवाल, रामवीर सिंह विदुरी अपना वोट डालते दिखाई दिये ।
स्वयं वर्तमान मेयर राजा इकबाल सिह ने सदन में बताया कि उनके मेयर पद के कार्यकाल में प्रवेश वाही की भूमिका कृष्ण की रही। इस चुनावी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों की भूमिका तटस्थ रही। मेयर पद एवं उपमेयर पद के लिए मुक़ाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच रहा। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग जो कि आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद हैं ने कहा कि वह भाजपा को एक और मौका दे रहें हैं। अब तो कार्य करें। उनकी पार्टी विपक्ष में बैठकर सकारात्मक मसले उठाती रहेगी ।