Praveen Kansal and Neeraj Kansal

रॉयल एस्टेट ग्रुप के मालिक प्रवीन कंसल व नीरज कंसल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

ed

Praveen Kansal and Neeraj Kansal

 ईडी ने करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में कार्रवाई करते हुए रॉयल एस्टेट ग्रुप के मालिक प्रवीन कंसल व नीरज कंसल को गिरफ्तार कर लिया है।                                                                                                                                                                         
ज्ञात रहे गत दिनों जांच एजेंसियों ने जीरकपुर-अंबाला हाईवे स्थित रॉयल ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कार्यालय समेत कई व्यावसायिक परिसरों की भी तलाशी ली थी। सेक्टर-20 के जिस आवासीय परिसर में जांच हुई, वह रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी से जुड़ा बताया जा रहा था। जां च एजेंसियों ने जीरकपुर-अंबाला हाईवे स्थित रॉयल ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कार्यालय समेत कई व्यावसायिक परिसरों की भी तलाशी ली थी। सेक्टर-20 के जिस आवासीय परिसर में जांच हुई, वह रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी से जुड़ा बताया जा रहा है।  जिसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब व चंडीगढ़ में रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था।  जिसमें ईडी ने कंपनी के डायरेक्टरों, सीए, अकाउंटेंट्स व अन्य संबंधित लोगों समेत करीब 20 व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी लेकर अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे।                                                                                                                                                 
उल्लेखनीय है कि ईडी की कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई थी। जांच एजेंसियों की टीमों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-20 की कोठी नंबर-3053, जीरकपुर, मोहाली, बनूड़ और डेराबस्सी समेत कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई में ईडी के साथ केंद्रीय जीएसटी और आयकर विभाग की टीमें भी शामिल थी।  
ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा-17 के तहत की। अधिकारियों के अनुसार यह जांच पंजाब पुलिस की ओर से 19 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।