प्रतीक यादव को दी गई अंतिम विदाई: अखिलेश यादव का अपनी भतीजी के प्रति स्नेह देख भावुक हुए लोग

प्रतीक यादव को दी गई अंतिम विदाई: अखिलेश यादव का अपनी भतीजी के प्रति स्नेह देख भावुक हुए लोग

Prateek Yadav Given a Final Farewell

Prateek Yadav Given a Final Farewell

नई द‍िल्‍ली। Prateek Yadav Given a Final Farewell, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम भैंसाकुंड में अंत‍िम संस्‍कार क‍िया गया। इस दौरान एक मार्मि‍क दृश्‍य सामने आया है, ज‍िसे देखकर हर शख्‍स की आंख नम हो गई। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव, प्रतीक की छोटी बेटी को संभालते द‍िखे। खुद सीने में दर्द ल‍िए वह मासूम को चॉकलेट देकर उसके चेहर पर मुस्‍कान लाते द‍िखे। अखि‍लेश का यह वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर भी वायरल हो रहा है।


प्रतीक यादव का गुरुवार को दोपहर में बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्‍हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रतीक के पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की बुधवार को विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रतीक के ड्राइवर अनुभव ने उनको किचन में बेसुध देखकर उनकी पत्नी अपर्णा के भाई अमन बिष्ट को सूचना दी। साढ़े पांच बजे अमन और ड्राइवर अनुभव सिविल अस्पताल डॉक्टर को बुलाने पहुंचे।

डॉक्टर ने घर जाकर देखा तो प्रतीक बेसुध थे, उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। आईसीयू में ईसीजी और अन्य जांच के बाद डॉक्टरों ने सुबह छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि वह मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से होने से बताई गई।