मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम का लाउडस्पीकर विवाद पर बड़ा बयान

मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम का लाउडस्पीकर विवाद पर बड़ा बयान

Pramod Krishnam big statement on the

Pramod Krishnam's big statement on the

  1. प्रमोद कृष्णम ने लाउडस्पीकर विवाद पर मुरादाबाद में बयान दिया।

  2. कहा, अल्लाह को सुनाने के लिए शोर की जरूरत नहीं होती।

  3. विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया, जनहित में सरकारी फैसले।

मुरादाबाद। जगदगुरु की उपाधि मिलने के बाद प्रमोद कृष्णम पहली बार मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अल्लाह को सुनाने के लिए शोर की जरूरत नहीं होती। उन्होंने इस विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया।

मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम ने लाउडस्पीकर के मुद्दे पर दिया बयान

प्रमोद कृष्णम कहा कि आस्था दिल से जुड़ी होती है, इसे तेज आवाज या तकनीक के सहारे साबित करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि सच्ची इबादत शांत मन और नीयत से होती है, न कि लाउडस्पीकर से। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत और मोहब्बत का महीना है। इसे सियासत से जोड़ना ठीक नहीं है।

सपा विधायक कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं

सपा विधायक कमाल अख्तर को इस्लाम की जानकारी नहीं है, उन्हें स्डटी करनी चाहिए। इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता है। प्रमोद कृष्णम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाए जाने पर कमाल अख्तार पर पलटवार किया। प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को उछालकर माहौल को प्रभावित करना चाहते हैं।

कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को उछालकर माहौल को प्रभावित करना चाहते हैं

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके इशारे पर इस विषय को धार्मिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस तरह के मुद्दों को हवा देकर समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं। कृष्णम ने कहा कि ऐसे बयान और विवाद आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर खड़े किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्णयों का समर्थन करते हुए कहा कि ये फैसले जनहित में हैं।