यूपी में बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल: आज से 36 दिवसीय प्रदेशव्यापी 'जनजागरण अभियान' शुरू, सहारनपुर से सोनभद्र तक गूंजेगी मांगें
Power Employees' Uprising in UP
लखनऊ। Power Employees' Uprising in UP, बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार से जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।
समिति ने गुरुवार को सहारनपुर व शामली में बड़ी जनसभाएं करने की घोषणा की है। समिति ने संविदा कर्मियों को पूरी तरह से आउटसोर्स सेवा निगम के अंतर्गत रखने की मांग दोहराई है। साथ ही यह मांग भी की है कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से फिर से बहाल किया जाए।
समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभियान को लेकर प्रदेशव्यापी दौरा सहारनपुर से प्रारंभ होकर सोनभद्र तक चलेगा। 36 दिनों के इस अभियान में प्रदेश भर में करीब 60 सभाएं, पांच बड़ी रैलियां तथा सभी जनपदों में प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।