महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री का विपक्ष पर हमला
Politics intensifies over Women's Reservation Bill
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर नारी शक्ति को कमजोर करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अपने सरकारी पर आवास पर मीडिया से वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के खेल को जनता पूरी तरह समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ खड़े हैं। विपक्ष के पास न कोई विजन है और न ही जनता के प्रति ईमानदारी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है। प्रधानमंत्री ने माताओं-बहनों को विधायी कार्यों में उचित भागीदारी देने के लिए महिला आरक्षण बिल रखा था, लेकिन विपक्ष ने इसे विफल करने का कुत्सित प्रयास किया।
नारी शक्ति के अपमान और विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को 'जन आक्रोश रैली' निकाली जाएगी। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक महिलाओं को सशक्त बनाया है। तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करने वाले दल अब हाशिए पर हैं।