Political uproar over sacked health minister, see Congress's questions to CM
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर पर सियासी घमासान, देखें कांग्रेस ने सीएम से किया किए सवाल 

Political uproar over sacked health minister, see Congress's questions to CM

Political uproar over sacked health minister, see Congress's questions to CM

Political uproar over sacked health minister- चंडीगढ़। पंजाब में बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला के पंजाब विधानसभा सेक्रेट्रिएट में मीटिंग में शामिल होने पर सियासी घमासान मच गया है। सिंगला पंजाब विधानसभा सेक्रेट्रिएट में सरकारी आश्वासन कमेटी की मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने खुद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

पंजाब कांग्रेस ने इस पर तंज कसने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस ने कहा कि सीएम भगवंत मान कहते थे कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की उनकी सरकार में कोई जगह नहीं है। दूसरी तरफ वह विधायक ही विधानसभा सेक्रेट्रिएट में मीटिंग कर रहे हैं। यह कैसा बदलाव है?।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला को हेल्थ मिनिस्टर बनाया गया। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को हराकर जीते थे। हालांकि करीब सवा 2 महीने बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। सीएम ने कहा कि सिंगला विभाग के हर काम में 1त्न कमीशन मांग रहे थे। बर्खास्तगी के बाद सिंगला पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करा दिया गया। उन्होंने करीब 43 दिन जेल में काटे।

जमानत पर जेल से बाहर आए सिंगला लगातार चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई एक रुपया लेने का सबूत पेश कर दे। वह भ्रष्टाचार के आरोपों को नकार रहे हैं। हालांकि सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि सिंगला से उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने गलती कबूल की थी। जमानत पर बाहर होने के बाद सिंगला लगातार एक्टिव होकर काम कर रहे हैं।