कुसुंबा कांड पर झारखंड में सियासी घमासान: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला; "लोकतांत्रिक सर्जिकल स्ट्राइक" की चेतावनी
Political Turmoil in Jharkhand over the Kusumba Incident
रांची। Political Turmoil in Jharkhand over the Kusumba Incident, हजारीबाग जिले के कुसुंबा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या मामले में भाजपा से जुड़े एक बूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि भाजपा की कथनी और करनी के बीच के अंतर को उजागर करती है। जो पार्टी नैतिकता और संस्कार की बात करती है, उसके पदाधिकारी ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, जो उसके नैतिक पतन को दर्शाता है।
भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने
भाजपा लगातार राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती रही है, लेकिन कुसुंबा कांड ने पार्टी के दोहरे चरित्र को सामने ला दिया है। भाजपा राज्य के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की राजनीति कर रही है और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
भाजपा की राजनीति राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक
भाजपा को झारखंड के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकत बताते हुए कहा कि ऐसी राजनीति राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी।
हम भाजपा के हर झूठ और साजिश का जवाब देंगे और जनता के सामने सच्चाई रखेंगे। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।