बुलडोजर का खौफ: रेप कर फरार हुआ था शख्स, फिर बुलडोजर लेकर घर पहुंच गई पुलिस, देखें इसके बाद का अंजाम

बुलडोजर का खौफ: रेप कर फरार हुआ था शख्स, फिर बुलडोजर लेकर घर पहुंच गई पुलिस, देखें इसके बाद का अंजाम

Police reached rape accused home with bulldozer in UP

Police reached rape accused home with bulldozer in UP

आजकल बुलडोजर की खूब चर्चा हो रही है और बुलडोजर की चर्चा उत्तर प्रदेश व योगी आदित्यनाथ से जुड़ी हुई है| योगी आदित्यनाथ को तो 'बुलडोजर बाबा' भी कहा जाने लगा है| दरअसल, यूपी में योगी शासन में अपराधी प्रवत्ति के लोगों की संपत्ति पर जमकर बुलडोजर चल रहा है| अबतक अपराधी प्रवत्ति के लोगों की बहुत सी संपत्ति बुलडोजर द्वारा ध्वस्त की जा चुकी है|

आलम यह है कि, बुलडोजर रुपी इस एक्शन का खौफ अब अपराधियों में साफ नजर आता है| एक ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का| जहां एक शख्स एक महिला से रेप कर फरार हो गया था| मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस आरोपी शख्स के पीछे पड़ी| लेकिन आरोपी शख्स ऐसा फरार हुआ कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद पकड़ में नहीं आया|

पुलिस ने फिर यह तरीका निकाला....

जब आरोपी शख्स काफी जद्दोजहद के बाद भी पकड़ में नहीं आया तो फिर पुलिस ने बुलडोजर रुपी खौफ का सहारा लिया| पुलिस बुलडोजर लेकर रेप आरोपी के मकान पर पहुंच गई| और सूचना फैला दी कि अगर 24 घंटे में रेप आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो मकान गिरा दिया जाएगा।

24 घंटे छोड़ो... इतनी ही देर में कर दिया सरेंडर...

इधर, पुलिस की मकान गिराने वाली चेतावनी ने ऐसा कमाल किया कि 24 घंटे छोड़ो,  रेप आरोपी का पता पुलिस को 2 घण्टे के अंदर ही चल गया| पुलिस के पास जानकरी पहुंची कि रेप आरोपी जिले में इस जगह पर मिलेगा| इसके बाद पुलिस टीम बताई हुई जगह पर पहुंची| जहां से रेप आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया| फिलहाल, प्रतापगढ़ पुलिस का यह तरीका अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, लोगों का कहना है कि हर अपराधी के साथ अगर ऐसा ही सलूक हो तो प्रदेश में किसी की भी गलत काम करने की हिम्मत ही नहीं होगी।

शौचालय में महिला से किया था रेप ....

बताया जाता है कि, रेप आरोपी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब वह एक सार्वजनिक शौचालय में मौजूद थी| यहां महिला से रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था|