Police free hand to prevent crime in Haryana
BREAKING
प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा रायपुररानी थाना में सुसाइड: मंदिर में चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लाई, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा

हरियाणा में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस फ्री हैंड: नायब सिंह सैनी

Police free hand to prevent crime in Haryana

Police free hand to prevent crime in Haryana

Police free hand to prevent crime in Haryana- पंचकूला (आदित्य शर्मा)। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अपराध की रोकथाम के लिए उन्होंने पुलिस को फ्री हैंड किया है। प्रदेश में अमन शांति बनाए रखने के साथ साथ कुख्यात अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को सेक्टर 25 स्थित पुलिस लाइन में अपराध नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने पुलिस अपराधों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपराध, अपराधियों, साइबर अपराधियों, अंतरराज्यीय गिरोहों, नशा तस्करी के अलावा साइबर अपराधों पर जारी पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य के अपराधों पर आई कमी के लिए पुलिस प्रमुख डीजीपी शत्रुजीत कपूर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर वर्ष 2024 में अपराध में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ की पुलिस तत्परता और कुशलता के साथ हर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। यह संतोष का विषय है।

हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस द्वारा किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में अपराध तथा अपराधियों को विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी निर्देश व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। जिससे राज्य में पूरी तरह से अमन चैन कायम रहे। यह भी संदेश दिया है कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाए और काम में कोताही बरतने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने बताया कि अपराध की समीक्षा की जिसमें यह भी पाया गया हरियाणा के अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध में गत वर्ष कमी दर्ज हुई है। इसके अलावा नशे के खिलाफ और साइबर अपराध के क्षेत्र में भी अच्छा काम हुआ है। अब तक अब तक प्रदेश में 3350 गांव 800 से अधिक वार्डों को नशा मुक्त करने का अभियान पुलिस द्वारा चलाया गया, यह घोषित किया है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस गृह मंत्रालय की तरफ से प्रथम पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए मैंने राज्य पुलिस को फ्री हैंड कर दिया है। यह भी लक्ष्य दिया है कि नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2025 तक 80  प्रतिशत गांवों और वार्डों को नशामुक्त किया जाएगा। जो लोग इस कारोबार में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

महिला अपराधों के प्रति सरकार और पुलिस गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस दोनों गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के अपराध में कमी संतोष का विषय है। उन्होंने महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लिया जा रहा है। यही कारण है कि राज्य में महिलाओं के अपराध में में कमी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।