पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले ड्रग्स तस्कर को किया काबू
Police Arrested a Drug Smuggler
थाना 36 के प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह की टीम को बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Arrested a Drug Smuggler: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन के थाना 36 पुलिस उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने शहर के सभी थानों से सबसे ज्यादा कमर्शियल क्वांटिटी में हेरोइन पकड़ी। पकड़े गए ड्रग्स तस्कर आरोपी की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले 20 वर्षीय अर्शदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी तस्कर को थाना 36 पुलिस की टीम ने शनिवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करेगी कि पकड़ी गई कमर्शियल क्वांटिटी में हेरोइन कहा से लेकर आया।और किस किस जगह पर सप्लाई करता है।पुलिस आरोपी तस्कर का पूरी तरह से खुलासा करेगी।
क्या था मामला
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा द्वारा नशे के खिलाफ पुलिस को सख्त सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर रखे है। उनका पूरा प्रयास है कि शहर को ड्रग फ्री बनाना। वही यूटी पुलिस आदेशों की पालना करते हुए नशे के खिलाफ पूरी तरह से अभियान चला रखा है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की खेप बरामद कर आरोपी तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।वही आदेशों की पालना करते हुए थाना 36 पुलिस की टीम ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 36 के प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर नरवीर,सब इंस्पेक्टर हवा सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर,कांस्टेबल अशोक और अन्य पुलिस पार्टी शुक्रवार रात के समय एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान उक्त पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक आईएसबीटी सैक्टर 43 के पास हेरोइन की सप्लाई करने वाला है।मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त पुलिस की टीम आईएसबीटी सैक्टर 43 की पिछली साइड पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 260 ग्राम कमर्शियल क्वांटिटी में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।