पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी ड्रग तस्कर को किया काबू
Police Apprehend Accused Drug Trafficker Supplying Heroin
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए ड्रग तस्कर के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद।
पकड़ा गया आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी तस्कर की पहचान स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी 26 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया।अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले को लेकर कई अहम जानकारियां हासिल करनी है। आरोपी कहा से सप्लाई लेकर आता। किस किस जगहों पर नशा सप्लाई करता है।पुलिस पकड़े गए आरोपी की पूरी तह तक जाएगी।
क्या था मामला।
जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर करण सिंह अपनी अन्य पुलिस पार्टी के साथ समय करीब साढ़े 8 बजे एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 ए स्थित बस स्टॉप के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले 11 अप्रैल को थाना 39 पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी तस्कर को 10.40 ग्राम हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान स्मॉल फ्लैट्स मलोया निवासी 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई थी।वही पुलिस ने अलग से दूसरे मामले में घर से चोरी करने वाले आरोपी को girtar किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सैक्टर 52 निवासी मिंटू के रूप में हुई थी।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 पेयर पाजेब,29 पुराने नए कॉइन ऑफ डिफरेंट करेंसी बरामद किए थे।