Punjab and Haryana High Court

लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को हाईकोर्ट से राहत, नाम बदलने की शर्त पर रिलीज की अनुमति

pp

Punjab and Haryana High Court

Lawrence of Punjab को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। Punjab and Haryana High Court ने डॉक्यू-सीरीज को राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ रिलीज की अनुमति दे दी है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निर्माताओं को निर्देश दिया कि डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक में ‘लॉरेंस’ और ‘बिश्नोई’ शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि निर्माता नया शीर्षक तय कर उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें। मंजूरी मिलने के बाद ही सीरीज को रिलीज किया जा सकेगा।

यह डॉक्यू-सीरीज गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और कई पक्षों द्वारा इसे बैन करने की मांग की गई थी।

मामला बाद में Punjab and Haryana High Court पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने संतुलित रुख अपनाते हुए शर्तों के साथ रिलीज की अनुमति प्रदान की।

यह डॉक्यू-सीरीज OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की जानी है।