PNB Loot in Punjab: पंजाब के अमृतसर में PNB से 18 लाख की लूट, तमंचा तानकर लुटेरों ने भरवाया कैश
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

PNB में 18 लाख की लूट; पंजाब की घटना, तमंचा तानकर लुटेरों ने भरवाया कैश और हो गए फुर्र, बैंक में दहशत

PNB Loot in Punjab

PNB Loot in Punjab

PNB Loot in Punjab: पंजाब में आज फिर से एक बैंक लुट गई| अमृतसर में दो लुटेरे पंजाब नेशनल बैंक को तमंचे की दम पर लूट ले गए| लुटेरों ने अपना चेहरा ढंक रखा था| बताया जा रहा है कि, लुटेरे बैंक से करीब 18 लाख रूपए लूटकर फरार हुए हैं| वहीं लुटेरों के जाने के बाद बैंक स्टाफ और वहां मौजूद लोगों को सांस में सांस आई| बैंक में घुसते ही लुटेरों ने अचानक तमंचा तानकर दहशत का महौल पैदा कर दिया था| वह बार-बार गोली मारने की बात कह रहे थे|

पुलिस ने जांच शुरू की

इधर, बैंक में लूट (Amritsar PNB Loot) की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मच गया| पुलिस ने जल्दी मौके पर पहुंचकर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू की| लूट की घटना को अंजाम देते हुए लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं| पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है और तमाम नाकों पर सक्रियता बढ़ाते हुए लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है|

एक बैंक के मेन दरवाजे पर खड़ा रहा

जानकारी के अनुसार, बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद लुटरों का आना हुआ| लुटरों ने बैंक मेँ घुसते ही सबको साइड कर दिया और शांत रहने को कहा| इसके बाद एक लुटेरा बैंक के मेन गेट पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया| जबकि दूसरा कैश काउंटर पर आकर कैश भरवाने लगा| बताया जा रहा है कि, जिस बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया है, उसमें किसी सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं थी|

PNB Loot in Punjab
PNB Loot in Punjab
PNB Loot in Punjab
PNB Loot in Punjab